कौशाम्बी। विश्व हिंदू परिषद (VHP), काशी प्रांत ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कौशाम्बी के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। उन्हें अब संगठन से भी निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय काशी प्रांत के प्रांत मंत्री के आदेश पर लिया गया। उनकी जगह नील मणि को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपात बैठक में लिया गया फैसला VHP की जिला इकाई की एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल के निष्कासन का यह फैसला उनके द्वारा जारी एक आदेश पत्र को जाली (फर्जी) पाए जाने और संगठन के हित के विपरीत कार्य करने के कारण लिया गया है। उन पर अपने दायित्वों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। बैठक में VHP के जिला मंत्री राजेन्द्र पाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला संरक्षक ओम प्रकाश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष, जिला कोषाध्यक्ष गोपी कृष्ण, जिला सहमंत्री अशोक जायसवाल, और जिला संयोजक धीरज सिंह शामिल थे। यह विज्ञप्ति जिला मंत्री राजेन्द्र पाल द्वारा जारी की गई है और इसमें निष्कासन की तिथि 1 अक्टूबर 2025 अंकित है






