_कौशाम्बी जिले में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशाम्बी का चुनाव पूर्णत: शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में संगठन के सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर जिया रिजवी, महामंत्री पद पर कुलदीप द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर नवीद खान, कोषाध्यक्ष पद पर आलोक यादव, संगठन मंत्री पद पर श्रवण तिवारी, मंत्री पद पर सैफ रिजवी, आय-व्यय निरीक्षक पद पर मोहम्मद फैज तथा मीडिया प्रभारी पद पर पवन मिश्रा का चयन किया गया।_
_परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंझनपुर कस्बे में लोगों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।_
_इसके बाद सभी पदाधिकारियों को प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मां शीतला अतिथि गृह सयांरा में प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने संगठन की मजबूती और मीडिया जगत में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई।_






