अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना चरवा पर समाधान दिवस के अवसर पर की जनसुनवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

आज  थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना चरवा में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, आर्थिक लेन-देन तथा अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक  ने प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन कर उपस्थित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का प्रभावी माध्यम है, अतः सभी अधिकारी गंभीरता एवं निष्पक्षता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, रजिस्टरों एवं शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन संबंधी जानकारियाँ दीं। साथ ही, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस 108 सहित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस दिशा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें