पिता की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की कार हाइवे पर पलटी,चालक सहित तीन घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिल्ली से प्रयागराज संगम में पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा परिवार की कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गई,हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए,कार में दो मासूम बच्चों सहित 6 लोग सवार थे,घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ के पास नेशनल हाइवे की है जहा दिल्ली से प्रयागराज जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई,कार में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है।

जानकारी मिली कि घायलों के पिता शिव प्रसाद की कैंसर से दो दिन पहले मौत हो गई थी,कर्मकांड के बाद वह लोग उनकी अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित करने के लिए ले जा रहे थे,जैसे ही कार सैनी कोतवाली क्षेत्र में पहुंची कार अचानक अनियंत्रित हो गई और हाइवे पर पलट गई।जिसमे चालक मंटू सहित तीन लोग घायल हो गए है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें