कौशाम्बी-
सिराथू विधानसभा क्षेत्र नंबर 251 में समाजवादी पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव जी के गुलरिया पुरा डेरी फार्म पर सम्पन्न हुई। विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद जी की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में सेक्टर अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अपना आधार कार्ड और फोटो फॉर्म भरकर जमा करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन पटेल जी, प्रदेश सचिव कैलाश चंद्र केसरवानी , जिला उपाध्यक्ष भैया लाल पाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री आशीष मौर्य एवं अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान करण सिंह यादव जी, पप्पू यादव जी, जेके यादव, कैलाश यादव, अच्छन सिद्दीकी ब्रजेंद्र तिवारी , प्रहलाद यादव, दिलीप यादव , अजय मौर्या जी, विजय शंकर यादव , मिनाजुल हसन, राजू सरोज राम कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और साथी कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सभी को संगठन और बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया ताकि आगामी चुनावों में बेहतर तैयारी की जा सके। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।






