आकांक्षात्मक विकास खण्ड के नोडल अधिकारियों को दिया गया व्यवहार परिवर्तन का प्रशिक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

*पंचायत एवं ग्राम स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में व्यवहार परिवर्तन की अहम भूमिका

जिलधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार आकांक्षी विकास खंड मंझनपुर एवं कौशाम्बी के अंतर्गत उदयन सभागार में व्यवहार परिवर्तन पर विशेष प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बिन्दुओं एवं तकनीकी पहलुओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाय, ताकि जमीनी स्तर पर सुधार एवं परिवर्तन लाया जा सकें, जिसका लाभ आमजन को सुगमतापूर्वक मिल सकें।
प्रशिक्षण/कार्यशाला में शिवी उपाध्याय, स्वाति श्रीवास्तव एवं काव्या मानवी ने नोडल अधिकारियों को व्यवहार परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारियों को व्यवहार परिवर्तन की अवधारणा, उसके महत्व तथा जमीनी स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि पंचायत और ग्राम स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में व्यवहार परिवर्तन एक अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नोडल अधिकारियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और व्यवहारिक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से शासकीय योजनाओं को धरातल में उतारने में आसानी होगी तथा इसके परिणाम भी सकारात्मक एवं प्रभावी प्राप्त होंगे। लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।


प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम सुखराज बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं सीएम फेलो श्री राजेश कुमार व श्रीमती सौम्या अवस्थी उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें