कौशाम्बी के अड़हरा गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया

 

कौशाम्बी- जिले के करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका गुजराती पुत्री राजन लाल की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक संजू, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

परिजन बताते हैं कि संजू द्वारा लगातार युवती को परेशान किया जाता था। दो दिन पहले संजू ने शादी का दबाव बनाते हुए मारपीट भी की थी। इससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय मृतका के परिवार वाले घर के बाहर सो रहे थे। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। पुलिस ने समझाइश के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए परिजनों की तहरीर पर आरोपी संजू, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More