पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बारावफात त्यौहार के मौके पर जिले भर में किया भ्रमण

कौशाम्बी—–

जनपद में बारावफात त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त/भ्रमण किया जा रहा है।

आज सम्पूर्ण जनपद में बारावफात त्यौहार के दौरान आयोजित किए जा रहे जुलूसों पर लगाए गए पुलिस प्रबंधन एवं सुरक्षा का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों/स्थानीय लोगों से वार्ता कर त्यौंहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गई।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर बारावफात के जुलूस परंपरागत रूट से संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल को लगाया गया है। साथ ही *ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।*

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More