ईद मिलादुन्नबी पर गुलाम हुसैन ने मेडिकल कालेज मंझनपुर में मरीजों में फल वितरित कर धर्म व समाजसेवा का संदेश दिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। — समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मेडिकल कालेज मंझनपुर पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस भावपूर्ण अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने गुलाम हुसैन के साथ मिलकर मरीजों को फल बांटने में सहयोग किया।

इस पहल के माध्यम से उन्होंने न केवल समाजसेवा का योगदान दिया बल्कि धर्म के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया। गुलाम हुसैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में मानवता और एकता को बढ़ावा देते हैं।

मरीज और उनके परिजन इस नेक पहल के लिए संगठन और गुलाम हुसैन का आभार व्यक्त कर रहे थे। फल वितरण के दौरान समाजसेवी मोहम्मद शानू, मैसर आबिद आतिफ़, सक्ति दिवाकर, लाला और अन्य कई लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम को समाज की भलाई के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सद्भावना और सेवा भाव को बढ़ावा देने का बेहतरीन प्रयास माना जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें