जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कार्यालय कक्ष में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी को सी.एम. डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन वादों पर भी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को खाद्य सुरक्षा विभाग के लम्बित वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही की जाय।


बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ने कहा कि कोटे की दुकानों का पंजीयन किया जाना है, जो अभी तक नहीं हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को 06 सितंबर,2025 तक पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें