जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,—

जिलाधिकारी ने की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने पूरब-पश्चिम शरीरा पेयजल आपूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, जल निगम (नगरीय) से कहा कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने चायल पेयजल आपूर्ति योजना के कार्यों को माह दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट, अथसराय व सैयद सरावां रेल ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबंधक,सेतु निगम को निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाने तथा चक गुलाम के पास यमुना नदी पर सेतु का निर्माण कार्य माह दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि एक माह में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका परिषद,मंझनपुर में 50 टी.पी.डी. के म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट प्लांट का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य 02 माह तथा राजकीय पौधशाला, बलीपुर टाटा में आवास व बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण कार्य माह सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को हरदुआ से दरियापुर संपर्क मार्ग 15 सितम्बर तक एवं पुरखास से केवट का पुरवा मार्ग एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराने के साथ ही सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर फीडिंग में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कल्याण मंडपम, चरवा को शीघ्र हैण्डओवर तथा बस स्टॉप परसरा को 15 सितम्बर तक हैण्डओवर करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स को अभी तक हैण्डओवर न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए शीघ्र हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल से कहा कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को शीघ्र ठीक करा लिया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. को देवीगंज बाइपास का निर्माण कार्य दीपावली से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें