कौशांबी, उत्तर प्रदेश: आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति में तेजी आ गई है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। महिला किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना गौतम ने चायल तहसील के हसनपुर गांव में जनसम्पर्क किया, जहां उन्होंने दिल्ली में आप पार्टी द्वारा जनहित के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को ग्रामीणों के सामने रखा।
अर्चना गौतम ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार किए हैं। उनका मकसद राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना और आम जनता को सशक्त बनाना है। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की कि वे आगामी जिला पंचायत चुनाव में आप के उम्मीदवारों का समर्थन करें ताकि विकास की नई दौड़ शुरू हो सके।

इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने आप पार्टी की पहलों को देखकर उत्साह प्रदर्शित किया





