फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील बाते और हरकतें कर रहा युवक,परेशान किशोरी ने पुलिस से की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,–

जिले के करारी थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने करारी थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि एक युवक मेरे बेटी के फेसबुक मैसेंजर पर लगातार अश्लील हरकतें वह अश्लील मैसेज भेज कर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है, इस पर जब किशोरी ने विरोध किया तो मुझे जान से मारने की भी धमकी दी गई।

इस मामले की जब किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दिया तो परिजनों के होश उड़ गए, परिजन करारी थाना पहुंचे और वहां पर एक लिखित तहरीर देते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मामला करारी थाना क्षेत्र का है जहा की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी नाबालिग बेटी को सुरेंद्र नाम का युवक फेसबुक पर अश्लील बाते करता है और उसके साथ दुष्कर्म की भी धमकी दे रहा है।

करारी थाना पुलिस ने पीड़िता की मां से शिकायती पत्र लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें