15 साल की बच्ची को एक महीने में 6 बार सांप ने डसा ! 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

यूपी के कौशांबी जिले में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव के लोगो को दहशत में डाल दिया है। सिराथू तहसील क्षेत्र के भैंसहापर गांव की रहने वाली 15 साल की रिया मौर्य को एक ही महीने में लगातार छह बार सांप ने डंस लिया। रिया के पिता राजेंद्र मौर्य का कहना है कि 22 जुलाई 2025 को खेत जाते समय पहली बार सांप ने उनकी बेटी रिया को डसा था। तब रिया को मेडिकल कालेज में ले जाकर भर्ती कराया गया और इलाज के बाद वह ठीक हो गई। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। 13 अगस्त को फिर से सांप ने रिया मौर्य को डंस लिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया, लेकिन परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। रिया मौर्य एक बार फिर मौत के मुंह से बाहर आ गई। राजेंद्र मौर्य का कहना है कि 27 अगस्त से 30 अगस्त की सुबह तक सांप ने उसकी बेटी को चार बार फिर डंस लिया। कभी नहाते समय तो कभी घरेलू काम करते वक्त डसा। इलाज में उनकी जमा पूंजी अब खत्म हो चुकी है। मजबूरी में अब वे झाड़-फूंक का सहारा ले रहे हैं। पीड़ित रिया बताती है कि सांप बहुत बड़ा है, गहरे काले रंग का है और उसके ऊपर हरे रंग की धारियां बनी हैं। काटने के करीब 1 घंटे बाद वह बेहोश हो जाती है। होश आने पर खुद को कभी अस्पताल के बिस्तर पर पाती है तो कभी झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के पास। वहीं, लगातार घटनाओं से घबराकर रिया के छोटे भाई-बहन अब अपने ननिहाल चले गए हैं। पूरा परिवार झोपड़ीनुमा कच्चे घर में रहता है और अब वहां से पलायन करने की सोच रहा है। वहीं, सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर अखिलेश सिंह ने भी सांप काटने की इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिया मौर्य को तीन बार अस्पताल लाया गया। हर बार उसके पैरों में स्नेक बाइट के निशान मिले। उसे एंटी वेनम का डोज भी दिया गया। दो बार जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बार-बार एक ही बच्ची को सांप का काटना हैरान करने वाली बात है। वहीं, गांव के लोग भी अब डर से दहशत में हैं। ग्रामीणों का यह आरोप है कि सूचना के बाद भी न तो वन विभाग ने सांप को पकड़ने की कोशिश की और न ही प्रशासन ने परिवार की मदद की। बहरहाल यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर प्रशासन और वन विभाग कब जागेगा और पीड़ित परिवार को डर और संकट से बाहर निकालेगा।

गांव के लोगो में दहसत का माहौल बना हुआ है कि एक ही बच्ची को बार -बार साँप क्यों डंस रहा है इससे पूरे गांव क्या जिले में चर्चा का विषय बन गया है। लोगो मे डर का माहौल बना हुआ है कि ये कोई तंत्र मंत्र का तो मामला नही है कि जिससे दिक्कत बनी हुई है फिलहाल लोग दिन भर इसी बात को लेकर आपस मे बात चीत कर रहे है। अब देखने वाली बात है कि इस सांप से उस बच्ची को कब छुटकारा मिलेगा या अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गांव के लोग सांप को देखने के लिए भी सब लोग मिलकर अलग-अलग जगहों पर तलाश भी कर रहे है लेकिन किसी को भी अभी तक सर्प नजर नही आया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें