तेज रफ्तार सीमेंट का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे घर में घुसा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार में एक तेज रफ्तार सीमेंट का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर में लगी दुकान का शटर टूट गया और टैंकर चालक व क्लीनर मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। घायल दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई ग्रामीण घायल नहीं हुआ। हादसे की संभावना ड्राइवर को झपकी आने के कारण बताई जा रही है। मामला कड़ाधाम क्षेत्र के देवीगंज का है।

यह हादसा लगभग सुबह साढ़े चार बजे हुआ, जिस दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर दुकान और मकान को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी और बचाव कार्य करते हुए घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान कड़ाधाम थाने का एक सिपाही भी चोटिल हो गया था।

इस घटना से इलाके में भारी दहशत फैल गई थी और सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने आगे सावधानी बरतने का निर्देश भी जारी किया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें