*पिछड़े और दलित समाज पर लगातार बढ़ रहे हमले की फास्ट-ट्रैक में हो सुनवाई -पल्लवी पटेल

कौशाम्बी-

 

सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं।

*घटनाओं का जिक्र*

विधायक ने लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, सिराथू के लोहदा, वाराणसी के हेमंत पटेल हत्याकांड और फतेहपुर की अजरौली में हुई वारदात का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटनाएं प्रदेश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था की गवाही देती हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर पर पिछड़े और दलित समाज को निशाना बनाया जा रहा है।

*परिवारों की साधारण मांग*

डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि पीड़ित परिवार सिर्फ अपनी सुरक्षा और असलहा लाइसेंस की मांग करते हैं ताकि वे अपनी जान की रक्षा कर सकें। लेकिन सरकार इनकी सुध तक नहीं ले रही। उन्होंने मांग की कि इन मामलों को फास्ट-ट्रैक अदालत में लिया जाए जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

*आरोप : अपराधियों को सरकार का संरक्षण*

विधायक ने कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि आरोपियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता का जीवन खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई करने, दोषियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की।,

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More