जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,-

परसरा के पास सर्विस रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

जिलाधिकारी मधुसूदन हल्गी ने आज निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग (राष्ट्रीय मार्ग सं0-731A) के निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधिशासी अभियंता रामवन गमन को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के अन्तर्गत परसरा चौराहा के पास कराये जा रहें निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि सर्विस रोड के साथ ही मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यहॉ पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, जिससे जाम न लगने पाये।


जिलाधिकारी ने रसूलपुर गिरछा एवं रोही ओवरब्रिज में चल रहें निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य सभी मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराया जाय।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कन्सल्टैन्सी एवं निर्माण एजेन्सी की टीम उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें