मार्केट करने के दौरान गायब हुई 03 युवतियों को पुलिस ने मुंबई से सकुशल किया बरामद,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिन पहले अपने गांव से सिराथू कस्बे में मार्केट करने आई तीन चचेरी बहने अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गई थी,युवतियों के परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन किसी का पता नहीं चल सका,जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने पुलिस टीम का गठन किया और युवतियों के मोबाइल सर्विलांस में लगाकर जांच की तो उनका लोकेशन मुंबई मिला,जिसके बाद पुलिस टीम ने परिजनों के सहयोग से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन से तीनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि हम लोग अपने घरवालों से नाराज होकर बिना किसी को बताये मुम्बई घूमने के लिए जा रहे थे।पुलिस ने तीनों युवतियों को उनके परिजनों के साथ मुंबई से कौशाम्बी के लिए निकल लिए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें