प्रेम प्रसंग के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी कर दी गयी। सूचना पर थाना पुलिस व पुलिस विभाग के आलाधिकारी सहित फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल को पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है ।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव की है जहा के रहने वाला अंकुल (20) पुत्र राकेश मंगलवार की देर रात गाँव में किसी काम से गया था। तभी कुछ हमलावरों ने उसे पकड़ कर एक बंद पड़े घर में ले जाकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची चरवा थाना पुलिस घायल को इलाज के लिए चायल सीएचसी ले गये, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी होने पुलिस के आलाधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल को पहुंची । वहीं घटना को अंजाम देने वाले हमलावर मौके से भाग निकले।
इंस्पेक्टर चरवा के अनुसार परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,हर एक एंगल से जांच की जा रही है।‌जो भी तथ्य सामने आयेंगे,उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें