जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में मनरेगा/पंचायत के तहत् कराए जा रहे कार्यों को 30 अगस्त तक पूर्ण कराने के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कार्यालय कक्ष में जनपद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित अधिकारी से समन्वय कर मनरेगा एवं पंचायत के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को 30 अगस्त,2025 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में क्रिटिकल गैप के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की 25,अगस्त तक आगणन तैयार कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें