हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव का आयोजन 12 अगस्त को

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव का आयोजन 12 अगस्त को

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 12 अगस्त,2025 को विकास भवन स्थित सरस हाल में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा से संबंधित अपने उत्पादों की स्टाल भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी तिरंगा से संबंधित स्टॉल लगाई जाएगी। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जनता के लिए उन स्वतन्त्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दी है।

रिपोर्ट- ताज उददीन, कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More