जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय,मुकीमपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय,मुकीमपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को चेक किया एवं प्रधानाध्यापक से कहा कि बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाय। उन्होंने कक्षा-07 में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए गणित के सवाल पूछकर एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा,शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाई गई।

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट के व्यय के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 02 कमरों की मरम्मत का कार्य कल से शुरू हो जाएगा। उन्होंने टैबलेट में अंकित उपस्थिति का अवलोकन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें