अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोखराज अन्तर्गत सकाढ़ा तिराहा में  किया गया पैदल गश्त 

*अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोखराज अन्तर्गत सकाढ़ा तिराहा में  किया गया पैदल गश्त

जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कोखराज पुलिस बल के साथ सकाढ़ा तिराहा* में पैदल गश्त की गई।गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई, जिससे आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो तथा यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग की गयी, साथ लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसहयोग की भावना के साथ शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More