काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने अमर शहीद सोहन लाल यादव के स्मारक स्थल पर किया पुष्पांजलि अर्पित ,

  1. काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने अमर शहीद सोहन लाल यादव के स्मारक स्थल पर किया पुष्पांजलि अर्पित ,

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने अमर शहीद सोहन लाल यादव के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद की धर्मपत्नी गमला देवी को अंगवस्त्र और भारत माता की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारे लगाए। अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान देश की सबसे बड़ी धरोहर है। शहीद सोहन लाल यादव जैसे रणबांकुरों ने अपना सब कुछ राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद की शौर्यगाथा का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है। शहीद सोहन लाल यादव ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इस मौके पर अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, वी.पी. यादव समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More