रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में इंटर स्कूल डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

*रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में इंटर स्कूल डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

भरवारी, 07 अगस्त 2025 — रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के अंतर्गत आज एक भव्य इंटर स्कूल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के दो प्रमुख विद्यालय—केपीएस भरवारी और एन. डी. कन्वेंट स्कूल भरवारी—ने भाग लिया।,प्रतियोगिता का विषय था — “ऑफलाइन लर्निंग वर्सेस ऑनलाइन लर्निंग”। दोनों स्कूलों की टीमों ने तीन राउंड की इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अपनी बातें प्रस्तुत कीं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी।बच्चों ने अपने विचारों, तथ्यों और तर्कों के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि आज की पीढ़ी न केवल तकनीकी रूप से सशक्त है बल्कि बौद्धिक रूप से भी काफी परिपक्व है।

कड़े मुकाबले के बाद एक अंक से केपीएस भरवारी की टीम विजेता घोषित की गई।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक श्री देव बाबू गुप्ता जूरी मेंबर के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा,आज की युवा पीढ़ी में नेतृत्व और अभिव्यक्ति की अद्भुत क्षमता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और तार्किक सोच को विकसित करती हैं।संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। आज की यह प्रतियोगिता उसी दिशा में एक सफल प्रयास है।एन डी कन्वेंट स्कूल के कोऑर्डिनेटर श्री नितेश कुमार भी जूरी में शामिल रहेपूरे कार्यक्रम का संचालन विकास पांडे द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ किया गया, जिन्होंने मंच पर ऊर्जा और अनुशासन दोनों बनाए रखा।यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक अनुभव थी, बल्कि यह मंच उनकी तर्कशक्ति, टीम भावना और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का भी एक सुनहरा अवसर बनी।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More