69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता धर्मा देवी इंटर कॉलेज में संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता धर्मा देवी इंटर कॉलेज में संपन्न

यूपी के कौशाम्बी जिले के धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रत्येक शॉट का बारीकी से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को एएसपी राजेश सिंह डीआईओएस राजेश कुमार ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

;
;

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस सफल आयोजन के लिए धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधन और स्टाफ की भी सराहना की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें