पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित की
कौशांबी जनपद की चायल विधानसभा में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और राहत सामग्री का वितरण भी किया।
पूर्व विधायक गुप्ता ने प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को मदद से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, मानवता और सेवा का है। “हम सबका दायित्व है कि इस संकट की घड़ी में ज़रूरतमंदों के साथ खड़े रहें, उन्होंने कहा।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राहत सामग्री में राशन किट, पीने का पानी, दवाइयां और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं।
स्थानीय लोगों ने गुप्ता के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की और कहा कि पूर्व विधायक होने के बावजूद उन्होंने जनसेवा को सर्वोपरि रखा है।
इस अवसर पर जिला मंत्री कौशांबी उमेश केसरवानी एवं सरायअकील मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्र सहित अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।






