गांव में जर्जर रास्ते, बंद पड़ी पानी की टंकी, भाकियू अंबावता का धरना, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

_*कौशाम्बी–*_

_*गांव में जर्जर रास्ते, बंद पड़ी पानी की टंकी, भाकियू अंबावता का धरना, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र*_

_*रिपोर्ट–मोहम्मद फैज मंझनपुर कौशाम्बी*_

_सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बिदनपुर ककोड़ा में आधारभूत सुविधाओं की घोर अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गांव की दुर्दशा को उजागर करते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की गई है।_

_ज्ञापन में बताया गया कि बिदनपुर ककोड़ा गांव में बड़के पुल से काली माता मंदिर होते हुए कोरियाना और शंकर जी के मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार, हीरा महाजन के घर से सुभाष कुमार होते हुए अंबिका पांडेय के स्कूल तक जाने वाला रास्ता भी वर्षों से बदहाल है और मरम्मत की बाट जोह रहा है।_

_ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पानी के लिए ग्रामीणों को आज भी दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह न सिर्फ योजना की असफलता को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को भी दर्शाता है।_

_भाकियू अंबावता ने ज्ञापन में मांग की है कि संबंधित विभागों के माध्यम से इन समस्याओं की तत्काल जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता बनी हुई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।_

_स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत स्तर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब किसान संगठन के साथ मिलकर आवाज उठाई जा रही है, ताकि शासन-प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए समस्याओं पर संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया है।_

_इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा राम प्रकाश पाठक, बुद्ध प्रकाश, मुन्ना लाल, शिव शरण, उर्मिला देवी महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमार समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।_

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें