कौशाम्बी
पर्यावरण के दुश्मन बने अराजक तत्वों ने पांच आम के पेड़ को जलाया
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लचक्षीपुर ग्राम सभा का मामला
कौशांबी सरकार जहां पर्यावरण के संरक्षण के लिए लाखों पौधे हर साल लगवाती है। इसमें करोड़ों रुपए खर्च भी होता है, लेकिन अराजक तत्व पर्यावरण के दुश्मन बने हुए हैं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के लचक्षीपुर ग्राम सभा में पांच आम के पुराने पेड़ों को आग के हवाले कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लचक्षीपुर गांव निवासी राजू ओझा पुत्र राम प्रकाश ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस से मंगलवार को शिकायत किया कि उनके पांच पुराने आम के पेड़ हरे भरे व फल लगे हुए थे।
आम की बाग के बगल में तालाब की खुदाई गांव के श्रीनाथ पुत्र रामखेलावन करा 19 मई को कर रहे थे। श्रीनाथ की मौजूदगी व उसके कहने पर चार से पांच अज्ञात लोगों ने मेरे पांच आम के पेड़ आग से जला दिए। इस संबंध में मैं श्रीनाथ से पूछताछ किया तो गाली गलौज हुआ झगड़ा पर आमादा हो गया। जब मैं कानूनी कार्रवाई की बात किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पेड़ों को आज के हवाले करने से काफी नुकसान हुआ है पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ
उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।






