डिजिटल क्रांति की शुरुआत, मिनाटीवर्स ने लाँच की स्वदेशी ब्लॉकचैन तकनीक नोएडा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*डिजिटल क्रांति की शुरुआत, मिनाटीवर्स ने लाँच की स्वदेशी ब्लॉकचैन तकनीक नोएडा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*स्वदेशी एआई,ब्लॉकचैन और मेटावर्स तकनीक से आसान हो जाएगी हर मुश्किल*

नोएडा

 

अब दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की और बढ़ रही है और ऐसे में डिजिटल दुनिया भी पूरी तरह से बदलने वाली है,जिसको लेकर तेजी से उभर रही मीनाटीवर्स (Minativerse) कंपनी द्वारा दो नए टेक्नोलॉजी इनोवेशन किए गए हैं। शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में कंपनी द्वारा एक प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी गयी की कंपनी द्वारा मीनाटीवर्स (Minativerse) और मीनाटी ब्लॉकचैन (Minati Blockchain) इनोवेशन लाँच किए गए हैं जिनके बाद डिजिटल दुनिया और ज्यादा एडवांस हो जाएगी,इन दोनों प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य है लोगों को एक ऐसे भविष्य से जोड़ना जो तेज़, सुविधाजनक, और पूरी तरह से डिजिटल हो।

मीनाटीवर्स (Minativerse)– एक नई वर्चुअल दुनिया

मीनाटीवर्स, मीनाटी कंपनी का अपना मेटावर्स है जो एक ऐसा वर्चुअल वर्ल्ड जो रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस को एक थ्री डी डिजिटल स्पेस में बदल देता है। यहाँ उपयोगकर्ता अपने घर से ही कई जरूरी काम कर सकते हैं।

मीनाटीवर्स में उपयोगकर्ताओं को मिलने वाली सुविधाएँ:
वर्चुअल शॉपिंग स्टोर्स में घूमकर प्रोडक्ट्स का थ्री डी प्रीव्यू, ट्राय और ख़रीदारी,इंटरैक्टिव वर्चुअल क्लासरूम्स, डिजिटल लैब्स और लाइव लर्निंग सेशंस, एडवांस 3D गेम्स जिनमें प्ले टू अर्न मॉडल होंंगे,वर्चुअल बैंकों के ज़रिए सीमलेस और सिक्योर ट्रांजेक्शन्स,डॉक्टर से वर्चुअल कंसल्टेशन, रिपोर्ट एक्सेस और हेल्थ गाइडेंस, घर बैठे रियल एस्टेट प्रॉपर्टी का थ्री डी वर्चुअल टूर।

मीनाटीवर्स ब्लॉकचैन (Minati Blockchain) : तेज़, सुरक्षित और विकेंद्रीकृत तकनीक

मीनाटीवर्स ब्लॉकचैन एक अत्याधुनिक लेयर वन ब्लॉकचैन है जिसे स्पीड, सिक्योरिटी और लो ट्रांजैक्शन फीस को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। यह एक अत्यंत स्केलेबल और डेवलपर-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है।

मीनाटीवर्स ब्लॉकचैन की मुख्य खूबियाँ:
इसके जरिए हाई स्पीड ट्रांसक्शन्स कुछ ही सेकंड में कन्फर्म होते हैं,टॉप लेवल क्रिप्टोग्राफी से पूरी तरह सुरक्षित,बेहद कम ट्रांजैक्शन कॉस्ट मैसेज एडॉप्शन के लिए आइडियल कोई सेंट्रलाइजेड कंट्रोल नहीं, हर चीज़ पारदर्शी और ब्लॉकचैन गवर्नड ।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी की तारीफ़*

कंपनी के सी एम डी कपिल सिवाच ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाले समय में ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी कई क्षेत्रों में क्रांति ला सकती है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषणों में ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी की तारीफ़ कर चुके हैं हैं,ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के जरिए खेती किसानी में रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी और बिचौलिए खत्म हो जाएंगे, सप्लाई चैन में किसी भी डिलीवरी माल ली मूवमेंट और ऑथेंटिसिटी आसानी से ट्रेक हो सकती है,सरकारी दस्तावेजों का सिक्योर डिजिटलीकरण और ट्रांसपेरेंसी, ई बैंकिंग और ई कॉमर्स में सिक्योर,तेज और फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन्स कर सकेंगे।, इसके जरिए भ्रष्टाचार में कमी, पारदर्शिता और अपराध में भी कमी आएगी और भारत देश के नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा

कंपनी के सीटीओ कपिल पिलानी और मार्केटिंग हेड सचिन नागपाल ने बताया की (मीनाटीवर्स ब्लॉकचैन) Minati Blockchain का मकसद है एक ऐसा डीसेंट्रलाजेड फ्यूचर बनाना जहाँ हर चीज़ इंसानी भूलों और सेंट्रलाइजेड फेलियर से मुक्त हो। एक ऐसा फ्यूचर जहाँ पॉवर यूजर्स के हाथ में हो,सुरक्षित, तेज़ और पूरी तरह से ट्रस्ट पर आधारित।

मीनाटीवर्स की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल एक टेक्नोलॉजी लॉन्च नहीं है, बल्कि यह डिजिटल भारत की ओर बढ़ने वाला एक बड़ा कदम है। मीनाटिवर्स (Minativerse ) और मीनाटीवर्स ब्लॉकचैन (Minati Blockchain) भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में डिजिटल संभावनाओं का एक नया अध्याय शुरू करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें