मुठभेड़ में चार करोड़ की लूट व हत्या के आरोपित बदमाश को लगी गोली,डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना के ककोढ़ा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से लूट व हत्या का आरोपित बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। राजस्थान के अजमेर निवासी सावर मल मीणा की हत्या कर ट्रक लूटी गई थी। शनिवार रात ककोढ़ा में पुलिस ने घेराव किया तो बदमाश ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जौनपुर के खेतासराय निवासी 25 वर्षीय संतोष राजभर पुत्र ओम प्रकाश राजभर के सीने में गोली लगने से गिर गया। मौके पर एक पिस्तल और एक लूटा हुआ ट्रक बरामद हुआ। ट्रक में 32 टन कापर लदा था। आरोपित को पुलिस ने अस्पताल भर्ती करा दिया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपित को ल गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

क्यों हुई थी थी ट्रेलर चालक की हत्या
गुजरात से कॉपर लादकर कानपुर जा रहे ट्रेलर को लूटकर बदमाशों ने चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थीं। शव को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के सामने एक ढाबा के बगल झाड़ियों में फेंक दिया गया था । पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश कॉपर लदे ट्रेलर और अर्टिगा कार को हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। घटना शुक्रवार देर रात की थी। बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी।

राजस्थान के अलवर जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के जगपूरा निवासी 40 वर्षीय सांवरमल मीणा पुत्र भगवान सहाय ट्रक मालिक था। वह गुजरात के वापी से ट्रेलर में चार करोड़ रुपये का कॉपर लादकर कानपुर के लिए निकला था। शुक्रवार रात सरवरमल की लाश कोखराज थाने के ककोढ़ा के समीप बसेरा ढाबा के बगल झाड़ियों में मिली थी। सिर व पेट में गोली मारकर हत्या गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कॉपर लदा ट्रेलर चाकवन के समीप हाईवे किनारे से बरामद किया। एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई, जो बदमाशों की बताई जा रही थी। एसपी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पर गए थे, तभी आईजी अजय कुमार मिश्रा भी पहुंच गए थे। मृत चालक के भाई सागर मीना की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या का केस दर्ज किया गया था। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

कोखराज पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कर रही पूछताछ
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि एक ट्रेलर चालक की हत्या कर दी गई थी जिसमें जौनपुर के रहने वाला संतोष प्रसाद पुलिस की मुठभेड़ हुई संतोष को गोली लगी थी और इलाज के दौरान में से डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया संतोष के ऊपर छह गंभीर मुकदमे अलग-अलग दर्ज है चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।






