पुलिस,एसओजी मुठभेड़ में अरेस्ट हुआ गौतस्कर,अवैध तमंचा का व्यापारी अबू तालिब, के पास से 5 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट हुआ गौतस्कर और अवैध तमंचा का व्यापारी अबू तालिब,5 अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हुआ अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस और SOG की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गौतस्करी के मामले में फरार चल रहा अबू तालिब अरेस्ट हुआ है।मुठभेड़ के दौरान आरोपी अबू तालिब ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की थी,पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लगी है,घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र का है जहा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे शातिर अपराधी अबू तालिब को रोका तो वह जंगल केके तरफ भागने लगा,SOG और पुलिस की घेराबंदी करने पर गौतस्कर ने कई राउंड फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौतस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

आरोपी अबू तालिब गौतस्करी के मामले में चंदौली के अलीनगर से वांछित चल रहा था,और अवैध असलहे बेंचने जा रहा था।

तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने की कोसिस किया लेकिन आरोपी नही रुका फिर घेरा बन्दी की गई।

सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान SOG और पुलिस की टीम से आरोपी की मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी,जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें