खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सीबीएसई के 12वीं और दसवीें का परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में किसी त्यौहार से कम माहौल नहीं था। मंगलवार को जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई तो बच्चे मिठाइयां लेकर स्कूल पहुंच गए। स्कूलों का स्टाफ भी टॉपर का स्वागत करने के लिए रिजल्ट हाथ में थामे बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए लड़कियां ग्रुपों में खड़ी होकर सोशल मीडिया पर अपडेट रहने के लिए सेल्फी लेते दिखाई दी।
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए । जिसमें एक बार फिर सेंट्रल एकेडमी आशियाना की लड़कियों ने जीत का परचम लहराया। कक्षा 12 में रिया तिवारी 97%, मेघा त्रिपाठी 96.4%, शुभांगी 96.2%, अनन्या कुशवाहा 94.4%, वैष्णवी श्रीवास्तव 92.2%, कनक कृष्णानी 91% ,अमन प्रजापति 90.2%, श्रावणी जैन 90.2% से अधिक अंक प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में इशिता यादव 97.4%, संयम यादव 97%, दिव्यांशु चौहान 96.4%, राहुल प्रजापति 95.6%, शुभम सिंह 94.6%, दीपांकर 94.4%, सूर्यांश मिश्रा 94%, मोहम्मद शायन तुफैल 93.8%,श्रावणी मैत्रा 93%, शौर्य गुप्ता 92.4%, अदिति पटेल 92.2%, आस्था 92.2%, जानवी 92%, अब्दुल्ला 91% अंक प्राप्त किए हैं। यह परिणाम विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों कक्षाओं के टॉपर्स अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्या कमला जोशी ने समस्त उत्तीर्ण होने वाले छात्रों एवं अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस सफलता पर विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्सव का माहौल रहा। सभी शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ऐसे परिणाम क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने फिर सिद्ध किया है कि अनुशासन निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्रों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।






