चायल विधायक पूजा पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का निरीक्षण किया।

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

चायल विधायक पूजा पाल ने बृहस्पतिवार को 11:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हर तरफ गंदगी पसरी रही। 3 ही डॉक्टर उपस्थित मिले। जबकि अन्य अनुपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बताया कि दाँत की डॉक्टर नैंशी राज महीनों से अस्पताल नहीं आए रही है। दवा वितरण केंद्र में दवाओं की कमी नजर आई।

मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं। पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। गौर करने वाली बात यह थी कि PHC मूरतगंज के प्रसव कक्ष में सामान्य महिला मरीजों को भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं यहाँ पर एक बेड में दो महिलाएं भर्ती थी। जिस पर विधायक ने चिकित्सकों से सवाल किया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें