पीआरडी जवान पर जानलेवा हमले में विहिप नेता समेत चार के खिलाफ केस

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पिपरी थाने के चायल कस्बा में सोमवार सुबह बाइक में पेट्रोल लेने जा रहे पीआरडी के जवान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने विहिप नेता समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गिरिया खालसा गांव निवासी किशन पुत्र छेदीलाल पीआरडी में जवान है। सोमवार सुबह वह अपनी बाइक में पेट्रोल भराने चायल बाजार जा रहा था। रास्ते में कस्बा निवासी विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजू ने अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ मिलकर उसे अपने घर के समीप रोक लिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने परिजनों के साथ मिलकर पीआरडी जवान पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। हमले में किशन को चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। चौकी-थाने के चक्कर काटने के बाद सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More