खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
रमजान, होली और ईद उल फितर के पर्व को देखते हुए पूरामुफ्ती पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को थाना परिसर में एसओ मनोज कुमार सिंह ने सम्भ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी पर्वों को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की।
पीस कमेटी की बैठक के दौरान एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने अभी से ही शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया गया है। यदि कोई असामाजिक तत्क सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बीट सिपाही और हल्का दरोगाओं को निर्देशित किया कि वह सभी सर्व धर्म गुरुओं को विश्वास में लेते हुए आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने का काम करें। इसके अलावा मंदिर में पूजा-पाठ में खलल डालने वालों की सूचना पुलिस को दे। होलिका दहन में किसी का नुकसान नहीं करें। यदि होलिका रखने का कोई विवाद है तो उसे अभी से ही पुलिस और राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दें। उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ त्यौहारों को मनाने की अपील करते हुए कहा कि अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी सम्भ्रांत लोग अपने कस्बा व क्षेत्र में किसी भी तरह की अराजकता न फैलने दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर भी ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी किसी भी तरह की ऐसी पोस्ट जिससे माहौल खराब हो जाए उसको करने से मना किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी बम्हरौली संजीव चौधरी, चौकी प्रभारी सल्लाहपुर बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, अर्जुन सिंह, अंकित सांगवान, राहुल चौधरी, विश्वास, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, आलोक यादव समेत कुर्बान अली, शाहे आलम, अजय कुमार आदि सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: 32768;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;






