खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपन घाट थाने के कुरई गांव में मंगलवार सुबह बहन से झगड़ा कर छात्र ने साड़ी के सहारे फांसी लगा लिया। भाई के मौत की जानकारी मिलने के बाद बहन ने चाकू से गर्दन काट ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि परिजनों ने बहन को गंभीर हालत में एसआरएन में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुरई गांव निवासी रामदेव मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। घर पर पत्नी बच्चों के साथ थी। इसी दौरान 15 वर्षीय बेटे नितिन कुमार का 18 वर्षीय बड़ी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नितिन काजीपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। बहन से विवाद के बाद वह स्कूल ड्रेस पहनकर बैग के साथ साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकल गया। इसी दौरान मलाक मोहिउद्दीनपुर के समीप स्थित डिग्री कालेज के पीछे निर्माणाधीन मकान में मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। इसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई के मौत की जानकारी मिलने के बाद बहन ने चाकू से गर्दन काट ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में एसओ विजेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।






