*गुरु आशीर्वाद से ही ये सफलता है, डॉ बी के जैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुरु आशीर्वाद से ही ये सफलता है, डॉ बी के जैन*

चित्रकूट,

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन के सम्मान में इंडिया मेडिकल एसोसिएशन सतना ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुपूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ जैन बहुत सरल सहज और कठोर परिश्रम करने वाले और अपने स्टॉफ के लिए कुशल मुखिया भी है जो हमेशा ईमानदारी , परिश्रम और अनुशासन की सीख देते रहते। उन्होंने इस सम्मान को पूरे सतना जिले के डॉक्टरों का सम्मान बताया और आने वाली पीढ़ी को डॉ जैन से सीख लेने की प्रेरणा दी। डॉक्टर आर के नेमा ने डॉक्टर जैन के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक सफल प्रशासक बताया, वही डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव ने उनके साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों और सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की। सम्मान समारोह के दौरान डॉक्टर आलोक जैन ने डॉक्टर बीके जैन के लिए प्रशस्ति पत्र पढ़ा जिसे डॉक्टर एन पी तिवारी ने लिखा था, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर विजेता राजपूत ने किया। वही अपने संबोधन में डॉक्टर बी के जैन ने कहा कि यह सम्मान इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के सभी सदस्यों अपने परिवार और सदगुरू ट्रस्ट के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित किया उन्होंने गुरु के आशीर्वाद को सफलता का आधार बताया और युवा पीढ़ी को लगन और परिश्रम के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह के समापन पर डॉक्टर आलोक खन्ना ने डॉक्टर जैन को स्थितप्रज्ञ बताते हुए उनके योगदान की सराहना किया।


इस मौके पर डॉ सुनील कारखुर,डा हेमंत पांडेय, डा हरि अग्रवाल, डॉ,ज्योत्सना जैन, डॉ जी पी सिंह, डॉ आर एस त्रिपाठी,लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ पी के पाठक, डॉ महेंद्र सिंह व विनीता सिंह, डॉ वी के गांधी,डा प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ रजनीश जायसवाल, डॉ सुमन जैन, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ देवेश अग्रवाल, डॉ प्रतिमा अग्रवाल, डॉ ललित गुप्ता, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ हरकरण बाबा सहित सतना जिले के तमाम डॉ उपस्थित रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें