पच्चीस हजार के इनामिया को पुलिस ने दो साथियों के साथ दबोचा

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपन घाट पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामिया अपराधी को उसके दो साथियों संग सोमवार भोर मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप से दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो चोरी की बाइक समेत मोबाइल फोन बरामद किया है। सीओ ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उनका न्यायालय चालान कर दिया।

सीओ सतेंद्र प्रसाद तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संदीपन घाट थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोमवार भोर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी अपने हिस्ट्रीशीटर साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्रीन सिटी प्लाटिंग की तरफ जाने वाले रास्ते ग्राम मलाक मोहिउद्दीनपुर के समीप घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक समेत चार अदद मोबाइल फोन बरामद किया है। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अखिलेश उर्फ तुम्बा पुत्र शिवलाल सरोज निवासी ग्राम मितुवापुर थाना संदीपन घाट, थाना पिपरी मे वांछित अभियुक्त है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा अमित उर्फ छोटू थाना करारी का एचएस है। जबकि तीसरा आरोपी रचित कुमार पासी पुत्र छेहू पासी निवासी अर्का फतेहपुर थाना करारी के खिलाफ भी कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश एक संगठीत गिरोह चलाते हैं। जो अपने आर्थिक लाभ के लिए चोरी, लूट जैसे जघन्य अपराध करते हैं। इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम एसओ विजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, हेड कांस्टेबल गुलाब यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, अरुणेश कुमार, संतोष कुमार और राहुल यादव को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More