कौशाम्बी पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी समेत तीन बदमाश बंदी

कौशाम्बी/मो0 यासीन

संदीपन घाट थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह 25 हजार के इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल फोन व नकदी बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि संदीपन घाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि इलाके के मितुवापुर गांव का रहने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अखिलेश उर्फ तुम्बा पुत्र शिवलाल मलाक मोहिउद्दीनपुर की तरफ से चोरी की बाइक लेकर अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा है।

खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी करके मलाक मोहिउद्दीनपुर के समीप ही इनामी बदमाश के साथ उसके साथी करारी के अर्का महावीरपुर निवासी अमित उर्फ छोटू पुत्र स्व. छेद्दू पासी व उसके भाई रचित कुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने बरामद हुई एक बाइक प्रयागराज के एयरपोर्ट तो दूसरी पूरामुफ्ती से महीने भर के अंतराल में चुराई थी। मोबाइल फोन उन्होंने चरवा व पिपरी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लोगों से छीने थे। 25 हजार रुपये का इनाम एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने रविवार को ही घोषित किया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी अमित उर्फ छोटू के खिलाफ 14, रचित के खिलाफ आठ व अखिलेश उर्फ तुम्बा के खिलाफ 10 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में चोरी, छिनैती, लूट आदि के दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More