लाइफ स्किल कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने अनुभव को किया साझा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

शम्भूनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड हॉस्पिटल में जीवन कौशल विषय पर एक प्रभावी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस बैंगलोर कर्नाटका की प्रिंसिपल डा.काथ्यायनी ने संस्थान के शिक्षकों को जीवन कौशल के विभिन्न सिद्वांतों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को समस्याओं के समाधान, निर्णय लेने की क्षमता, आत्म-जागरूकता, प्रभावी संप्रेषण, सहानुभूति, संबंध निर्माण, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन आदि महत्वपूर्ण जीवन कौशलों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के संयोजक मलय तिवारी, प्रधानाचार्य प्रो. डा. संतोष एस. यू. एवं सभी शिक्षकगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इसे शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यशाला का समापन एक सार्थक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जहां शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संस्थान के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें