खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
♥ड्राईवर के बेटे अरबाज का प्रयागराज में हुआ था इनकाउंटर
♥बेटे के इनकाउंटर के बाद से ठीक नहीं था दिमागी संतुलन
माफिया अतीक अहमद के ड्राईवर आफाक अहमद की शनिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव कुसुवां रेलवे फाटक के सामने मिला है। आफाक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती के अकबरपुर सल्लाहपुर निवासी आफाक अहमद (56) माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद का ड्राईवर था। उमेश पाल हत्याकांड में आफाक अहमद के बेटे अरबाज का पुलिस ने इनकाउंटर किया था। इनकाउंटर धूमनगंज के नेहरू पार्क के समीप हुआ था। अरबाज का इनकाउंटर होने के बाद आफाक अहमद ने दिमागी संतुलन खो दिया था। वह उलुल-जुलूल बोलता रहता था। शनिवार को घूमते हुए आफाक अहमद कुसुवां रेलवे फाटक के समीप करीब दो बजे पहुंचा। वह रेलवे पटरी को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आफाक आ गया। इससे उसके शव के दो टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी परिजनों को दी गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आफाक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।






