वल्ड थिंकिंग दिवस पर स्काई पब्लिक स्कूल में स्किल कुंभ का आयोजन

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

स्काई पब्लिक स्कूल में वल्र्ड थिंकिंग दिवस के अवसर पर स्काई स्किल कुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक आदित्य यादव ने किया। उन्होंने सभी बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में सभी बच्चों ने विषय अनुसार अपनी-अपनी प्रतिभाएं दिखाई। बच्चों ने साइंस, कंप्यूटर, मैथ, हिंदी, इंग्लिश और क्राफ्ट विषयों पर विभिन्न मॉडल बनाए। साइंस और मैथ जैसे विषयों पर तो बच्चों ने वर्किंग मॉडल भी बनाया। वल्र्ड थिंकिंग डे को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने विभिन्न विषयों जैसे सेव ट्री, डोंट बी एडिक्ट (सोशल मीडिया), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और एग्जाम प्रेशर पर रंगोली सजा कर सभी को मैसेज दिया। इसमें अभिभावकगण ने भी बच्चों की सहायता कर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर बच्चों ने महाकुंभ आधारित झांकी भी सजाई, जिसमें जूनअखाड़ा, कांवड़, नांव, नदियां और अक्षय घाट को बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया। उपस्थित सभी अध्यापकों और अभिभावकों में खूब प्रशंसा की। झांकी में बच्चों ने झोपड़ी में पंडित बन कक्षा तीन का विद्यार्थी कृष्ण द्विवेदी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना, तिलक लगाकर ना कुंड की झांकी में सभी का स्वागत किया। झांकी में बच्चों की तरफ से सजाए गए सेल्फी पॉइंट का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस पूरे आयोजन का संचालन प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला के निर्देशन में जितेंद्र, प्रियंका यादव, भावना, आराधना, प्राची, दीप्ति और हरीश आदि अध्यापकों ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More