अनवरत जारी है सदगुरू सेवा संघ का भोजन प्रसाद सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अनवरत जारी है सदगुरू सेवा संघ का भोजन प्रसाद सेवा*
चित्रकूट,
परम पूज या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार अनवरत निःशुल्क भोजन प्रसाद सेवा जारी है।ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रसाद वितरण शिविर मोहकमगढ़ तिराहे का रीवा संभागायुक्त बी. एस. जामोद, डी आई जी साकेत पाण्डेय,सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अवलोकन किया एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनका कुशल क्षेम जाना।

यहां पर पिछले 8 दिनों से 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं तक भोजन प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था ट्रस्ट कर चुका है एवं अन्न सेवा का यह कार्य अनवरत जारी है। ट्रस्टी डॉ बी के जैन ने कहा कि यह पूज्य गुरुदेव का प्रथम उद्देश्य है भूखे को भोजन के संदेश की पूर्ति में ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता है।महाकुंभ में चित्रकूट होकर आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन के लिए असुविधा न हो इसलिए यह उपक्रम दो विभिन्न केंद्रों में आरंभ किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें