धर्मा देवी इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जगदम्बिका पाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मा देवी इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जगदम्बिका पाल

यूपी के कौशाम्बी जिले के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में वार्षिकोत्सव एवं मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र डुमारियागंज सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश चेयरमैन संयुक्त संसदीय समिति वक्फ बोर्ड़ जगदम्बिका पाल रहें। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शरुवात की।

जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 10 उदीयमान छात्र/छात्राओं को 5000 रुपये की चेक,शील्ड,प्रसस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया इसी क्रम में राज्य स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 42 छात्र/छात्राएँ को 3000 रुपये की चेक,शील्ड,प्रसस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा मण्डल स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 62 उदीयमान छात्र/छात्राओं को 1000 रुपये की चेक,शील्ड,प्रसस्ति पत्र मेडल पहनाकर सम्मानित किया |

मुख्य अतिथि ने छात्र/छात्राओं की मेधा को देखते हुए अपने वक्तव्य में तक्षशिला एवं नालन्दा जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से तुलना करते हुऐ विद्यालय के अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के अवसर पर बालेन्द्र धर द्विवेदी, बसन्त सिंह, लाल बहादुर मिश्र, फ़ूलसिंह चन्देल, चन्द्रकान्त पाण्डेय,  संगम लाल, एस. के शुक्ला, श्याम लाल,श्री अरुण केशरवानी आदि गणमान्य उपस्थित रहें। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें