सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में ‘विज़न केयर’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में ‘विज़न केयर’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ
चित्रकूट,
परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जानकीकुंड में आज ‘विज़न केयर’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल में श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर ट्रस्ट और सर्वमंगल फैमिली ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त है।सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के सीईओ डॉ. इलेश जैन और श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर ट्रस्ट के प्रोग्राम डायरेक्टर उज्जल भट्टाचार्य
ने गुरुदेव पूजन कर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य नेत्र रोगियों को लाभ पहुंचाना है इसके तहत 10 लाख लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तथा 2 लाख चश्मों का वितरण किया जाएगा। नेत्र जांच केंद्रों में नेत्र जांच शिविरों को अधिक सुगम और व्यापक बनाने के लिए श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर ट्रस्ट एवं सर्वमंगल फैमिली ट्रस्ट द्वारा सदगुरू नेत्र चिकित्सालय को विशेष वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक यह सेवा पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच हो सके एवं जिन नेत्र रोगियों को चश्मे की आवश्यकता है उन्हें चश्मा मिल सके।

वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सी ई ओ डा इलेश जैन ने श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर ट्रस्ट एवं सर्वमंगल फैमिली ट्रस्ट को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के साथ मिलजुलकर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि नेत्र रोगियों को बेहतर से बेहतर ईलाज करना और सुविधा प्रदान करना है। अगर इस मानव सेवा में कोई सहभागिता करता है तो वह वास्तव में अपने आप में अद्वतीय है। डा इलेश जैन ने श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर ट्रस्ट के प्रोग्राम डायरेक्टर उज्जल भट्टाचार्य का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सदगुरू नेत्र चिकित्सालय की ओर से स्वागत किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें