मुख्य चौराहे पर शौचालय निर्माण कराए जाने की व्यापारियों ने उठाई मांग

चरवा नगर पंचायत कार्यालय में व्यापारियों संग अधिशाषी अधिकारी ने की बैठक

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

नगर पंचायत चरवा कार्यालय में शनिवार को व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष जग नारायण और अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उसे जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया।

नगर पंचायत चरवा कार्यालय में शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र केशरवानी और मिक्की पांडेय की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मिक्की पांडेय ने कहा कि चरवा मुख्य चौराहे के समीप महिला व पुरूष के शौचालय का निर्माण कराया जाए। जिससे कि लगने वाली सप्ताहिक बाजार में दूर से आए ग्राहकों को सहूलियत मिल सके। श्रीराम विश्राम स्थल वाले मार्ग की उखड़ी हुई इंटरलॉकिंग की मरम्मतीकरण कराकर पर्यटन के लिहाज से मुख्य जगहों पर साइनबोर्ड लगाये जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। ग्रीष्मकाल के दौरान बाजार आने वाले खरीदारों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी शुरु होने से पहले ही पेयजल की सुविधा कराई जाए। चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए गोल पार्क बनाकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं मां जानकी की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने व्यापारियों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत सोलर पैनल लगवाने पर जोर देते हुए उनकी मांगो का प्रस्ताव शासन को भेज कर पूरा कराने का अश्वासन दिया है। इस मौके पर रामचंद्र केसरवानी, रवि साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्यप्रकाश, अशोक कुमार पांडेय समेत नगर के दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More