महा कुम्भ यात्रा की आज हुई शुरुआत कुम्भ तक चलेगी निः शुल्क यात्रा-शैलेश मिश्रा
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अनोखी पहल देखने को मिली है। उस पहल का नाम कुम्भ यात्रा दिया गया कुम्भ यात्रा उन लोगो को करवाई जा रही है जो गरीब है जो कुम्भ अपने पैसा खर्च करके नही जा सकते उन लोगो के लिए मसीहा बन कर निकले है अमरेश मिश्रा ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा जिन्होंने मुफ्त यात्रा शुरू करवा दिया है।
आज इसकी शुरुआत हुई है और आज 60 लोगो बस से कुम्भ स्नान करने के लिए भेजा गया है। सिराथू सहित जिले के अलग-अलग स्थानों से स्नान करने के लिए लोगो को संगम भेजा जाएगा,साथ ही सभी को खाना खाने भी व्यवस्था की गई। आने जाने वालों को उनके घर तक वापस छोड़ा जाएगा।

इस यात्रा के शुरुआत के समय पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,रण विजय निषाद,गोलीदीन,अश्वनी सिंह,मो0 यासीन,नील कमल,सोनू,बबलू ,अश्वनी सिंह,सौरभ मिश्रा,भुक्कड़ पण्डा,लाल बिहारी,अनुज तिवारी,विक्की साहू,रमेश साहू,जितेंद्र सोनकर,अविनाश श्रीवास्तव,अरुण केशरवानी,सहित तमाम लोग बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान मौजूद रहे। हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया गया।







