भीषण ठंड में एसीपी ने कादिलपुर गांव में किया कंबल वितरण

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

 

प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थानांतर्गत कादिलपुर गांव में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसीपी धूमनगंज की ओर से गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव में रविवार को शीतकाल की भयंकर ठंड को देखते हुए एसीपी धूमनगंज उत्कर्ष वर्मा ने कंबल वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर स्पष्ट मुस्कान देखी गई। लाभार्थियों ने खुले मन से एसीपी द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। एसीपी ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा। कंबल वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More