एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपन घाट के रसूलाबाद कोइलहा स्थित एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज कैंपस में रविवार को विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के संस्थापक और बारा विधानसभा के विधायक डॉ. वाचस्पति की अध्यक्षता में छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि डॉ. जीसी त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, बीएचयू), करियर काउंसलर और न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. वैशाली जैन, सीबीएसई ट्रेनर डॉ. मनु भट ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, कैरियर में सही दिशा में चुनने और किसी भी स्ट्रीम में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेमिनार में छात्रों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे। अभिभावकों ने खासतौर पर बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और पढ़ाई में फोकस बढ़ाने के उपायों के बारे में जाना। विशेषज्ञों ने इस पर व्यावहारिक और उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम में एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की प्रिंसिपल अनुभा शर्मा, केडी सिंह, और अनिल त्रिवेदी ने हिस्सा लिया। एमवी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक चतुर्वेदी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक लाना नहीं है, बल्कि अपने व्यक्तित्व का विकास कर जीवन में सफलता प्राप्त करना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र यथार्थ, तुषा, और अनूप को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सेमिनार में छात्रों और अभिभावकों को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें